हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की युनिट न्यू इंडिया शुगर द्वारा गन्ना खेती में मशीनीकरण से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़े अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया गया है।
बुधवार को ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल में अनुदानित दर पर मिनी ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम में अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि सरकार के मंशानुरूप फसल की लागत में कमी लाने व किसानों की आय दुगुनी करने के लिए चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के किसान जागबली,गिरीश तिवारी,अजवेन्द्र सिंह,व दीनदयाल सिंह को मिनी ट्रैक्टर की चाभी दिया गया। अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने किसानों से अपील किया कि वर्तमान समय में खेती करने में मजदूरों की कमी देखी जा रही है।इसके निदान हेतु छोटे छोटे ट्रैक्टर काफी लाभदायक सिद्ध हो रहें हैं। किसान 4-5 फिट की दूरी पर गन्ने की बुवाई करे और निराई गुड़ाई में जो धन खर्च हो रहा है उसकी बचत करें।साथ ही साथ गन्ना आपूर्ति में चीनी मिल में किसान को डाइरेक्ट तौल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस दौरान अधिशाषी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका, सुरेन्द्र उपाध्याय,डी डी सिंह,डा दुष्यन्त बादल, पीएनबी शाखा प्रबंधक रविरंजन,माही ट्रैक्टर के प्रबंधक फैज, प्रदीप राय,व प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…