हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर में पिपराइच चौराहे पर संचालित हो रहे दो निजी हास्पिटल पर मंगलवार को की दोपहर डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में हाटा स्वास्थ्य विभाग की टीम व राजस्व टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक अस्पताल का पंजीकरण और डॉक्टर नहीं उपलब्ध होने पर अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल में सर्जरी कराए हुए एक मरीज भर्ती मिलें। जबकि दुसरे निजी अस्पताल पर कागजात सही पाया गया।
डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय, स्वास्थ्य विभाग व राजस्व की टीम के साथ हाटा पिपराइच रोड पर स्थित चल रहे गोल्डेन हास्पिटल व सोम्या हॉस्पिटल के प्रसव व ऑपरेशन कक्ष, मेडिकल स्टोर आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोल्डन हास्पिटल के कागजात सही पाया गया, जबकि सोम्या पर डॉक्टर नहीं मिले। नए नियमों के अंतर्गत पंजीकरण का कागजात भी मौके पर नहीं था। मरीजों को देखने के लिए पैरामेडिकल भी उपलब्ध नहीं थे, अस्पताल परिसर में साफ सफाई भी नहीं दिखा। एक मरीज भर्ती मिला। उनका इलाज स्टाफ नर्स कर रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि बार-बार मिल रही शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर अस्पताल की जांच की गई है। एक मरीज सर्जरी कराए हुए भर्ती मिले।
इस दौरान हाटा एआरओ सत्य प्रकाश रावत, एलटी राज कुमार चौधरी, लेखपाल संजीवन मिश्रा, हरिशंकर सिंह, किशोरी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…