हाटा/कुशीनगर। सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर में अपने मांगों से सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय को सौपा।
सोमवार को आल इंडिया फेयर शाप डीलर फेडरेशन उप्र ईकाई के आह्वान पर कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोतीचक अखिलेश्वर नाथ यादव के नेतृत्व में कोटेदार ने मुख्यमंत्री से सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगों जिसमे प्रदेश के कोटेदारों को तीन सौ रुपए प्रति कुंतल कमीशन या तीस हजार रुपए मानदेय, कोटेदारों का पचास लाख रुपए का बीमा कराने तथा कोरोना काल में मृत कोटेदारों के परिजनों को पचास लाख रुपए की सहयोग राशि,सन 2001से अब तक का बकाया भाडा का भुगतान,ईपास मशीन से बितरण के बाद स्टाक रजिस्टर,बिक्री रजिस्टर,बितरण प्रमाण पत्र को समाप्त किया जाए व ईपास मशीन में 4जी5जी का सिम लगाया जाए। सहित अन्य मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप का ज्ञापन तत्काल शासन को भेजवा दिया जाएगा।
इस दौरान सुरेंद्र चौहान,अंकुर सिंह,राजेश यादव,अजय कन्नौजिया,मुकेश नंदा,अंगद यादव, कमलेश सिंह,श्री राम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…