हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के गोरखपुर तिराहे पर वाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसमें दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस व एन एच आई की एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा दोनों की स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार शाम को साढ़े छ बजे के लगभग पटहेरवा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी सुजीत पुत्र हरिलाल उम्र 28वर्ष अक्षय पुत्र श्री कांत किसी काम से अपने वाइक से हाटा आए थे जहा गोरखपुर तिराहे पर कट पार कर रहे थे कि तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जहा दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये, मौके पर मौजूद लोगो ने एन एच आई व पुलिस को सूचना दी जो मौके पर पहुच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…