हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना के सामने शनिवार दोपहर बाद तेज रफ्तार से हाटा की तरफ आ रही डीसीएम ने बाइक से जा रहे युवकों को ठोकर मार दी जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हाटा कप्तानगंज मार्ग पर मुजहना रहीम के पास बकराबाद निवासी प्रदीप पुत्र सचिन्द्र उम्र 25 वर्ष व रवि पुत्र श्रीकिशुन उम्र 22 वर्ष बाइक से हाटा की तरफ से घर जा रहे थे कि तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम नंबर यूपी 53 एफटी 0480 ने टक्कर मार दी जिससे प्रदीप पुत्र सचिंदर सिंह उम्र 25 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई रवि पुत्र श्रीकिशुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया और रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने वाहन को कोतवाली लाई और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दीया।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…