हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालो में प्रति माह की 15 तारीख को निःक्षय दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार 15 फरवरी को सीएचसी परिसर में निःक्षय दिवस मनाया गया जहाँ ओपीडी में आये मरीजो के दस प्रतिशत व्यक्ति की बलगम जाँच के लिये लैब में भेजा जाना होता है। जाँच में धनात्मक पाये गये रोगियों को दवा के साथ निःक्षय पोषण योजना का लाभ भी दिया जाता है। आज चार नये टीबी रोगियों की दवा शुरू की गयी तथा छः टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार दिया गया। मरीजो को जागरूक करने के लिये पेसेन्ट प्रोवाइडर मीटिंग भी आयोजित की गयी।
निःक्षय दिवस के अवसर पर हेल्थ वेलनेस सेंटर रामपुर मिश्री के अन्तर्गत अहिरौली तुलादास में सीएचओ प्रतिभा यादव द्वारा टीबी जागरूकता समुदाय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बतैर अतिथि सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दो हफ्ते से खांसी,बलगम आना,शाम को बुखार होना,भूख न लगना,वजन कम होना आदि लक्षण दिखे तो उन्हें तत्काल उन्हें सरकारी अस्पताल भेजने हेतु प्रेरित करे। जाँच व उपचार की व्यवस्था निःशुल्क है साथ ही ऐसे रोगियों को प्रतिमाह पाँच सौ रुपया पोषण भत्त्ता भी दिया जाता है। और समाज के सक्षम व्यक्तियो द्वारा गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली भी दी जाती है। जागरूकता बैठक में एएनएम रम्भा देवी,आंगनवाड़ी कार्यकत्री नर्वदा त्रिपाठी,बिंदु देवी आशा शिवकुमारी देवी,रिंकी देवी,रेनु बरनवाल सहित दर्जनों की संख्या ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
पीएचसी सकरौली,महुआडीह लौगरापुर,अहिरौली बाजार सहित हेल्थ वेलनेस सेंटर रामपुर मिश्री पर सीएचओ प्रतिभा यादव,मुंडेरा उपाध्याय पर नीलम चौधरी,रामपुर बुजुर्ग पर जिया वर्मा,परसौनी पर नेहा गुप्ता,सकरौली पर मनीषा आर्या, डुमरी स्वांगिपट्टी पर प्रीति सिंह,बतरौली पर रेनु गुप्ता,सोहसा मठिया पर सपना पाल,कुरमौटा पर रंजिता सिंह,चिरगोड़ा पर प्रगति वर्मा,भैसही पर नीलम यादव द्वारा निःक्षय दिवस मनाया गया तथा ओपीडी देख मरीज़ो को बलगम जांच हेतु रेफर किया एवं ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक भी किया गया।
इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार,डॉ वी प्रसाद,डॉ विजय प्रकाश यादव,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ अजय सिंह,एसटीएस राजीईव राय, एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,नीलमणी यादव,अरविंद द्विवेदी,सत्यप्रकाश रावत,लालसाहब सिंह,विश्वमित्र गुप्ता,देवेंद्र कुमार,सतीश कुमार सिंह,सुबोध उपाध्याय,जयप्रकाश गुप्ता,गुलाब प्रजापति आदि उपस्थित रहे।