हाटा/कुशीनगर। वृहस्पतिवार को स्थानीय विधानसभा के चार मतदान केंद्र का प्रेक्षक दीपांकर चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया।
वृहस्पतिवार को प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने विधान सभा के चार मतदान केंद्र के 17 बूथ बेलवा सुदामा,सतभरिया, (पैकौली मोतीचक ),हाटा बेसिक मॉडल प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।प्रेक्षक ने सभी पोलिंग सेंटर पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने कहा सभी मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल छायादार स्थल कुर्सियां, शौचालय,पंखा,चार्जिग पांइट, प्रकाश व्यवस्था एवं रैप निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनरुप होना चाहिए। अधिकांश मतदान केन्द्रों पर सुविधाएं चुनाव आयोग के मानक के अनरुप पाया गया,कुछ केंद्रों पर कतिपय सुधार करने हेतू प्रेक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार नरेन्द्र राम, प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह, राजस्व निरीक्षक हाटा , राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र लेखपाल अमित कुमार, बृजेश प्रदीप गुप्ता रामेंद्र तिवारी अमरनाथ दिवेदीअमीन सहित बी एल ओ सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…
बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…
पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…