हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को सुबह सिकटिया नहर के पास से उपनिरीक्षक सुर्यभान यादव मय टीम द्वारा एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को पकडा जमातलाशी के दौरान उसके पास से एक कटटा 315बोर व एक एण्ड्रायड मोबाईल मिला बाइक का कागजात मांगने पर उसने बताया कि चोरी की बाइक है नाम पता पुछने पर उसने बताया कि उसका नाम राजकुमार पुत्र खदेरु निवासी पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर बताया।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अंय धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के बिरुद्व अंय थानो में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
1.मु0अ0सं0 205/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर ।
2. मु0अ0सं0 870/2020 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना गुलहरिया जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 382/2019 धारा 307/34/427/120 बी भा0द0वि0 थाना चिरूआताल जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 885/2020 धारा 307 भा0द0वि0 थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 886/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
इस गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अमरजीत चौहान ,का0 रमेश यादव ,का0 मिथलेश कुमार मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…