Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

हाटा: मोटरसाइकिल के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत,दो गम्भीर रुप से घायल

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 10, 2023, 10:43 PM IST • अब तक 696 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एन एच 28 पर पैकौली के सामने देर शाम मोटरसाइकिल के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा मोटरसाइकिल चालक व पिछे बैठा व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली निवासी 42 वर्षीय रामाश्रय सिंह पुत्र रामप्यारे जो आज देर शाम हनुमान चौराहे से घर जाने के लिए सड़क को पार कर रहे थे कि हाटा से कसया की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार शहबाजपुर निवासी अतुल पुत्र रामभरोसे 20 वर्ष व संदीप पुत्र फेंकू प्रसाद 19 वर्ष ने पीछे से उक्त व्यक्ति को ठोकर मार दिया जिससे तीनों सड़क पर गिर कर गम्भीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया तथा उक्त दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना जानकारी होने पर विधायक हाटा मोहन वर्मा मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों ढांढ़स बधया तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi