मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के छोटी गंण्डक नदी अथरहा पिपरहिया घाट के पूरब दिशा में स्थित बायसी देवी मन्दिर के पास नदी के बाहर मगरमच्छ को बैठा देख लोगों में दहशत व्याप्त है।
उक्त स्थान के पास गुरुवार को करीब तीन बजे मगरमच्छ को पानी के बाहर बैठा देख लोगों ने शोर मचाया। देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के अगल बगल लोग नदी में स्नान करते हैं।और मवेशियों को नहलाने के लिए लेकर आते हैं। हालांकि मगरमच्छ लोगों की आवाज सुन कर नदी के पानी में छिप जा रहा है और पुनः बाहर निकल जा रहा है। प्रधान मृत्युंजय कुमार,विभूति कुशवाहा, अजय पटेल ,घनश्याम पाठक, श्रीराम कुशवाहा, रामजी प्रसाद, विंध्याचल चौहान,अभिषेक कुशवाहा आदि लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी हाटा अमित कुमार श्रीवास्तव ने वन रेंजर भगवान दास, सुदामा प्रसाद, अमर कुमार को मौके पर भेजा जो मगरमच्छ के जांच पड़ताल में लगे हैं।
वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि हमारे टीम को ग्रामीणों द्वारा जो उसका फोटो दिखाया गया है। उससे यह स्पष्ट है कि वह मगरमच्छ नहीं घड़ियाल है। इससे घबड़ाने की जरूरत नहीं है। यह मछलियों और कच्छुओ को अपना निशाना बनाती है।
बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…
सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…