हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहारों बकरीद के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुआ।
इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे के भावना को मजबूत करने के लिए होता है। त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सदभावना भंग हो। उन्होंने ने कहा कि अगर किसी असमाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षक श्री सिंह ने बैठक में आए लोगों से पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत हुए और त्यौहार के पूर्व ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया और लोगो को साफ सफाई स्वच्छता रखने का भी निर्देश दिया।इस दौरान नगरपालिका से अजय कुमार राव, उदयभान कुशवाहा,राशिद खान,शाकिर अली अशोक कुमार राय विद्या सागर यादव, निरीक्षक संजय कुमार शाही, उपनिरीक्षक महेंद्र ,वृजेश यादव, आशीष कुमार,दुर्गेश कुमार मौर्य, सत्यनारायण,राजेश यादव,सचिन यादव आदि मौजूद रहे ।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…