News Addaa WhatsApp Group

हाटा: आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतू पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 24, 2024  |  7:00 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतू पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
  • त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन प्रतिबद्व, अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- कुंदन सिंह क्षेत्राधिकारी कसया
  • अनुमति लेकर ही आयोजन करे अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी- प्रभाकर सिंह, उपजिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी त्योंहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतू उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह के अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह के मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।इस बैठक में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की...

पीस कमेटी के बैठक के दौरान लोगों ने बिजली के झूले तारो को दुरुस्त कराने की मांग किया गया जिसे अधिकारियों ने दुरुस्त कराने का विधुत बिभाग के मौजूद अधिकारी को निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने कहा कि आगामी त्योहार चहलूम कृष्ण जन्माष्टमी डोल मेला का आयोजन पारम्परिक तरीके से होना चाहिए,जलूस में झंडो की ऊंचाई कम होना चाहिए उसमें पाइप और हरे बास का प्रयोग नहीं करना है।जलुस में चलने वाले लोग अनुशासित होकर चले कही पर कोई अनियमितता होगा तो आयोजक जिम्मेदार होगी। निर्धारित जगह पर ही मुर्ति का विसर्जन करें।सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहें कही कोई अफवाह सुनाई दे रहा है तो उच्चधिकारियों से सम्पर्क करें क्योंकि दवाएं कडवी होती हैं परंतु स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। त्योहारों में कही किसी से किसी प्रकार अराजकता फैली तो अराजकतत्वों के तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने कहा कि,बीते त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद। त्योहार आपसी भाई चारे को मजबूत बनाते हैं। इसलिए सबका नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करें।कही अगर किसी तरह की समस्या हो तो संज्ञान में लावे उसका समाधान किया जाएगा।कही कोई कार्यक्रम करना हो तो परमिशन लेकर करे। पुराने परम्परागत तरीके से त्योंहारों को मनावे। शासन के मंशा के विपरीत कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एस एस आई मंगेश मिश्र, उपनिरीक्षक सी बी पांडेय, संतराज यादव, समाजसेवी मुन्नू खां, बैरिस्टर शुक्ल,अतुल तिवारी,अजय प्रताप राव,उमेश सिंह, जमुना सागर सिंह,सुबाष सिंह,बिनय सिंह सभासद,अंय मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप
खड्डा पुलिस ने गैर राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी बड़ी खेप

सालिकपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पिकप वाहन सहित शराब की…

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़
पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, डीजल पेट्रोल कमी की अफवाह से भीड़

सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…

कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking