Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा: 18 प्लस के लोग टीकाकरण के लिये ज्यादा उत्साहित

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 10, 2021, 5:09 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बेहतर तरीका टीकाकरण ही है।  लोगो के लिए टीका सरकारी अस्पतालों पर निश्शुल्क लगाया जा रहा है।अस्पताल पर आकर टीकाकरण कराने वालो की संख्या भी दिन‌ प्रतिदिन बढ़ रही है। गुरुवार को हाटा सीएचसी पर 18 प्लस के 1 26 लोगो को कोरोंना से बचाव हेतु जहां टीके लगाए गए। वहीं 45 प्लस के 196 को‌‌ कोविड का टीका लगा। टीकाकरण के दौरान 18प्लस के युवक व युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। टीकाकरण कराने के पश्चात अंजलि मिश्रा,प्रमिता मिश्रा, सिंपल मौर्या,शिवांगी,संघमित्रा,प्रिया,प्रशांत सिंह,राकेश,विनय,हेमन्त आदि ने कहा की हम सभी कोविड के टीके को लेकर काफी समय से इंतजार कर रहे थे और उत्साहित भी थे। कोविड का टीका हम सभी के लिये बहुत सुरक्षित है। इसे अपनी बारी आने पर सभी को लगवाना चाहिये। इसका कोई साइड इफेक्ट नही है।इस दौरान सत्यप्रकाश रावत,एसटीएलएस आशुतोष मिश्र,अमित श्रीवास्तव, कामिनी विश्वकर्मा ,प्रिया सिंह,राजेश ओझा,तेजप्रताप सिंह,सीमा त्रिपाठी,सिमरीखा,सीएचओ नेहा गुप्ता,प्रीति सिंह,सपना पल,प्रियंका निषाद,चन्द्रप्रभा त्रिपाठी,राहुल श्रीवास्तव,विजयकृष्ण द्विवेदी, राजकुमार चौधरी,देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi