News Addaa WhatsApp Group

हाटा: बाजार खास के लोगों को नहीं मिल पाई सड़क-नाली की सुविधा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 1, 2023  |  6:26 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बाजार खास के लोगों को नहीं मिल पाई सड़क-नाली की सुविधा
  • हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 बाजार खास में समस्याओं से जूझ रहे लोग, बार बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 बाजार खास में रहने वाले लोग नाली और सड़क न होने के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं। नाली न होने के कारण घरों के बाहर गड्ढे बन गए है, जिसमें गन्दा पानी भरा रहता। इसके कारण मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोटल में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समस्या का समाधान भी नहीं हुआ।
हाटा नगर पालिका के बाजार खास वार्ड नंबर 23 में समस्याओं का अंबार है। मोहल्ले के कुछ हिस्सों में आज तक न पक्का रास्ता है और न ही जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जा सका है। मोहल्ले के रहने वाले गुड्डू यादव, दयाशंकर वर्मा, शेषनाथ वर्मा, राजेश्वर वर्मा, सैफुद्दीन आलम उर्फ गुड्डू, नबी हसन, अख्तर, शाहिद अली सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि नाली और सड़क न होने का कारण हम लोग समस्याओं से जूझते आ रहे हैं। बार बार नगर पालिका में शिकायत के बाद मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल दर्ज कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों ने बताया कि नगर पालिका में शिकायत करते करते थक जाने के बाद हम लोगों ने 31 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी समाधान नहीं निकला। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हम लोग क्षुब्ध होकर प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्या अवगत कराया है।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking