हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के एंव वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहर बाद उसके घर से अभियुक्त अमरजीत मिश्र पुत्र छेदी मिश्र निवासी मठिया मिश्र को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी थी।29अगस्त को करज निवासी दूधनाथ यादव को मठिया निवासी छेदी मिश्र व अंय लोगों से मार पीट हो गया था।
इस मारपीट में जहां इलाज के दौरान दूधनाथ यादव की मौत हो गयी थी परिजन जहा हाटा देवरिया मार्ग जाम कर दिए थेऔर मृतक के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 562/2023 धारा 323/504/506/342/34/302 भा0द0वि0 दर्ज कर लिया था और उसी दिन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था।
इस गिरफ्तारी के दौरानहे0का0 सत्यनरायन राय, हे0का0 रणजीत सिंह, का0 सचिन यादव मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…