News Addaa WhatsApp Group

हाटा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव और रमजान पर्व को लेकर प्रशासन सख्त

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 6, 2024  |  7:37 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव और रमजान पर्व को लेकर प्रशासन सख्त
  • पुलिस ने की आमजन से अपील अफवाहों पर ध्यान ना दे

हाटा/कुशीनगर । आगामी पर्व रमजान तथा लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय पुलिस बल व पी ए सी बलों के साथ बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र के नेतृत्व में स्थानीय नगर में फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर से बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र ने केंद्रीय पुलिस बल व पी ए सी बलों के साथ स्थानीय नगर के केन युनियन चौराहा से होते हुए बस स्टेशन, कप्तानगंज चौराहा, गोरखपुर चौराहे से होते हुए मुख्य बाजार होते हुए भ्रमण किया और आगामी पर्व को शांति से मनाने व चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला तथा नगर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ कुछ जगहों पर पटरी व्यवसायियों द्वारा अवैध कब्जा की वजह से आने -जाने वाले वाहनों के दिक्कतों को देखते हुए अतिक्रमण को हटवाया और चेतावनी दिया कि अगर कोई व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस फ्लैग-मार्च के दौरान अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग चकित रह गए,और एक दुसरे से अधिक पुलिस बल के बारे में जिज्ञासापूर्वक बात करते देखे गये।इस दौरान बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र ने लोगों से भी बात चीत की तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उपनिरीक्षक सी बी पांडेय, उपनिरीक्षक अतुल तिवारी,सुनील कुमार, दिव्यांशू पांडेय,आनंद मोहन सिंह,का सतीश चन्द्र डब्लू सहित तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking