हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली हाटा पुलिस ने मु0अ0सं0 402/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त रोशन लाल पुत्र पातीराम, निवासी ग्राम सूरजपुर, थाना इंदरगढ़, जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया।मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 71 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रिजवान अहमद तथा आरक्षी अंजनी राय शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से नाबालिगों से जुड़े अपराधों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बल मिला है।
खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी…
हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…
सेवरही, कुशीनगर। सेवरही नगर पंचायत के परिसर मे प्रवासी भारतीय मदर समूह निस्वार्थ के…