हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के गांव सोहसा पट्टी गौसी के टोला छपरा मे गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र हाटा की आर आर टीम न 4 ने कुल 170 की जांच की।तथा लोगो को कोरोना के बचाव तथा टीकाकरण के लिए जागरूक किया।डा.बैजनाथ चौधरी व वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डा. आशुतोष मिश्र ,राजीव राय,राकेश कुमार,एल ए नियाज अहमद ,तेज प्रताप राव की टीम गांव मे पहुचकर प्राथमिक विद्यालय में कुल 85 एंटीजेन टेस्ट किये जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आया और 85 लोगों को आरटीपीसीआर जांच के लिए सेंपल मेडिकल कालेज भेजा गया। डा.आशुतोष ने ग्रामीणो को इस महामारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सजगता ही इस कोरोना महामारी से बचाव का माध्यम है।सर्दी जुकाम,बुखार होने पर तत्काल अस्पताल पहुच जांच कराये ।रिपोर्ट पाजिटिव आने पर घबराये नही उचित इलाज कराये गर्म पानी पीये,भाप ले पैष्टिक भोजन करे। मन पर इस बीमारी का प्रभाव न पड़ने दे।टीकाकरण इस बिमारी से बचने का अचूक इलाज है। 18बर्ष से उपर के लोग अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना समय आने पर नजदीकी स्वास्थ केन्द्र पहुँचकर टीकाकरण अवश्य कराये।बहुत जरूरी हो तभी घरो से निकले मास्क अवश्य लगाये शारिरिक दूरी का पालन करे ।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…