News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जीवन को सफल बनाती है संस्कृत भाषा -अग्निवेश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 16, 2024  |  3:20 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जीवन को सफल बनाती है संस्कृत भाषा -अग्निवेश

हाटा/कुशीनगर। संस्कृत भाषा में मौजूद गंभीर ज्ञान सदियों से मानव समाज को उन्नति के मार्ग को प्रशस्त कर रहे हैं।यही एक ऐसी भाषा है जो जीवन को सफल बनाती है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

उक्त बातें संस्कृत सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने संस्कृत के दैनिक जीवन में प्रयोग पर बल दिया और छात्रों से आग्रह किया कि संस्कृत भाषा में सन्निहित ज्ञान से देश की उन्नति में सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संजय पाण्डेय ने कहा कि वैज्ञानिक विकास में संस्कृत में निहित ज्ञान सर्वथा सहायक साबित होते हैं।यह विद्या संस्कारवान नागरिक तैयार करती है। इसमें मानव कल्याण के अनेकानेक ज्ञान निहित है इस तरह के आयोजन से छात्रों का ज्ञान बढ़ता है। कार्यक्रम की रुपरेखा के विषय में डा बशिष्ठ द्विवेदी ने बताया। विषय पर विस्तार से जानकारी प्राध्यापक मोहन पाण्डेय ने दिया।

इस दौरान डॉ रामश्रृषि द्विवेदी, विनोद मणि अवधेश सिंह विनोद मिश्र राधेश्याम पाण्डेय रामग़बिंद मणि, सतीश चन्द्र शुक्ल,छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी एवं संचालन डॉ संदीप कुमार पाण्डेय ने किया।

संबंधित खबरें
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 
भारत युवा मंडल विकास अभियान हुआ संपन्न,खेल किट का हुआ वितरण 

बोदरवार, कुशीनगर :- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत केंद्र…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking