हाटा/कुशीनगर। ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज के प्राचार्य डा सौमित्र चंद्र के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा सौमित्र चंद्र ने कहा कि रासेयो युवाओं में हमेशा देश के प्रति समर्पण का भाव पैदा करता है । रासेयो छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। वहीं अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चैतन्य कुमार ने कहा कि शिविर में प्रयोगात्मक व बताई गई बातों को अपने जीवन में साकार करने की जरूरत है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा में जागरूकता व सहयोग भावना के साथ होना चाहिए । कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय ने सफल आयोजन व सभी आगन्तुंको के प्रति आभार जताया । वही सप्त दिवसीय विशेष शिविर में शिविरार्थियों ने अपने अनुभव को उद्बोधन व सांस्कृतिक क्रिया कलापों के माध्यम से मंच साझा किया। कार्यक्रम का संचालन डा अभिषेक कुमार मिश्र ने किया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डा कुंजलाल सिंह,डा अनीता गौतम,डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी डा रतनलाल डा देवेश मणि त्रिपाठी डा अल्पना सिंह डा मनोज कुमार डा सुब्बाराव डा दीपक भारतीय,डा तनु श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…