हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के झांगा बाजार बड़ी नहर से निकली रामपुर पौटवा माइनर में झांगा बाजार गांव के सामने पूरब तरफ नहर लगभग दस मीटर टूट कर पानी में बह गया है। नहर टुटने से पोखरभिंडा , झांगा गांव के सैकड़ों किसानों का धान का गिरा बेहन पानी में डूब गया है,एक तरफ नहर टुटने के चलते जहां कुछ किसान खुश नजर आ रहे हैं कि उनके धान की जहां रोपाई शुरू हो गया है तो वही जिन किसानों का धान का बेहन पानी में डुब गया है उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही है।जिस व्यक्ति के खेत में नहर टुट रहा है वह परेशान हैं और बाधने के बाद भी गांव के ही कुछ आराजक तत्वों द्वारा नहर काट दिया जा रहा है जिससे परेशान होकर उसी तरह छोड दिया है।यह नहर का पानी झांगा, पोखरभिंडा, रामपुर पौटवा सहित भिस्वाबाजार मौन नाले तक पहुच गया है।
पोखरभिंडा गांव के जगदीश तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र,विधा सागर मिश्र प्रेमशंकर तिवारी अरुण कुमार पाण्डेय, दिनेश तिवारी परमार्थ यादव सहित अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी हाटा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…