सुकरौली/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र हाटा के सुबास इंटर कालेज बेंदुआर के प्रांगण में सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं द्वारा परीक्षा पास कर चुके तथा क्षेत्र में सेना में कार्यरत सहित रिटायर्ड सेनानियो के सम्मान में एक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए ई० प्रवीण सिंह ग्राम प्रधान पकड़ी बावन विकास खंड मोतीचक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन युवाओं के लिए होने चाहिए ताकि क्षेत्र में सेना के प्रति युवाओं का लगाव बना रहे। उन्होने अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यानुभव को भी सांझा किया। उन्होने सभी युवाओं को लक्ष्य बनाकर मेहनत करने के प्रति जागरूक बनने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सेना से सेवानिवृत हुए लोगो को तहसील में बनाए गए सेना विशेष समाधान सेल के बारे में भी जानकारी देते हुए त्वरित समाधान की बात भी कही। इसके अलावा अहिरौलो थाना प्रभारी के प्रतिनिधि उमेश कुमार ने युवाओं को यात्रा करते हुए हेलमेट पहने रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर सेना भर्ती की परीक्षा में सफल हुए पन्द्रह युवाओं में अभिषेक सिंह, मनोज पटेल, सूरज साहनी, विवेक यादव, अखिलेश उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, जयश्री, रंजीत गुप्ता, अखिलेश सिंह सहित कई गावों के ग्राम प्रधान तथा आमजन मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…