News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शोषित वंचित समाज की आवाज है स्वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 25, 2024  |  6:32 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शोषित वंचित समाज की आवाज है स्वामी प्रसाद मौर्य, चंद्रशेखर

हाटा/कुशीनगर । बहुजन संतों के बताएं मार्गों पर चलते हुए उनके कुर्बानियों का जाया नहीं करना है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने शोषित वंचित वर्गों का आवाज उठाने का काम किया है जब भी मौर्य जी ने पद पर रहे है कुशीनगर में विकास कराने का काम किया है इसलिए आप लोगों की जिम्मेदारी बनती है इनको भारी मतों से जितावे जिससे यह दिल्ली की सदन में आप का आवाज उठा सके।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

उक्त उदगार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी की संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर उर्फ रावण ने कही।

आगे भीम आर्मी चीफ ने कहा कि दलित वंचित समाज के लोग लोभ व प्रलोभन के चक्कर में मत पड़िएगा।जो प्रत्याशी आप के वोट लेकर आप का काम नहीं किया है उसको कदापि वोट मत दे। केंद्र सरकार ने जो भी वादा किया था एक भी काम नहीं किया आज देश में बेरोज़गारो की फौज खडी है महगाई से आम जनता त्रस्त है। इसलिए इस तानाशाही सरकार को मतदान के माध्यम से हटाने का काम वंचित दलित समाज के लोग करें भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है इससे आम जनता का भला होने वाला नहीं है। भाजपा का चले तो आरक्षण खत्म कर दे राजनीतिक विरोधियों को मतदान मत करे।इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दलितों पिछड़ों वंचित समाज के हक की लडाई अपने आखिरी सांस तक लडता रहुंगा।पद पर रहते हुए अपने स्तर से क्षेत्र के बिकास में कही कोई कोताही नही किया है जितना आज भी मेरे नाम से बिकास कार्यों का जितना शिलापट लगा है उतना किसी भी प्रत्याशी का नहीं लगा है क्षेत्र के बिकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। कुशीनगर की जनता की सेवा के लिए हर पल हर क्षण तत्पर रहता हूं।आप लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया तो भारत के नक्शे में कुशीनगर का बिशेष स्थान रहेगा।आप के एक एक वोट का कर्ज विकास करा कर करुंगा।इस दौरान रिजवान खान,बबलू खां, परशुराम पटेल,अर्जून भारती अरबिंद मौर्य आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking