हाटा/कुशीनगर। दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने से टीबी रोगी शीघ्र स्वस्थ हो सकते है। दवाओं का भी नियमित सेवन करे बिना चिकित्सक के परामर्श के बीच न बंद न करे। उक्त बातें स्थानीय सीएचसी परिसर में टीबी रोगियों के लिये आयोजित पेसेंट प्रोवाइडर मीटिंग को संबोधित करते हुये वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कही।
उन्होंने ने कहा कि दवा खाने के दौरान कोई भी दिक्कत हो तो चिकित्सक से जरूर सम्पर्क करें। बैठक को संबोधित करते हुये एसटीएस राजीव राय ने टीबी के लक्षणों को विस्तार पूर्वक बताते हुये कहा कि जिसे भी दो हफ्ते की खांसी बुखार व बलगम आ रहा हो।यदि ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति आपके आस पास दिखे तो उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल पर भेजने के लिये प्रेरित करे। टीबी की जाँच, इलाज निःशुल्क है । और साथ ही रोगियों को प्रतिमाह 500 रुपये पोषण भत्ता भी दिया जा रहा है।
इस दौरान पेसेंट सपोर्टर गुलाब प्रजापति, आशा ममता सिंह,मजरुन्निशा,रीता बरनवाल,पूनम जयसवाल,प्रियंका मणि,शशिकला,चन्द्रशीला,रुना देवी सहित दर्जनों की संख्या में मरीज उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…