हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के तहत हर माह मनाये जाने वाले एकीकृत निःक्षय दिवस के क्रम में सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय द्वारा 15 टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने किया तथा मुख्यअतिथि के रूप में सीएमओ कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। सीएमओ द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।गोद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये सीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है जिसके लिये हमारे सभी टीबी कर्मी संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र टीबी रोगियों की खोज करके उन्हें निःशुल्क उपचार के साथ निःक्षय पोषण योजना का लाभ देना है। साथ ही समाज के सम्भ्रान्त लोगों के माध्यम से उन्हें गोद दिलाकर पौष्टिक आहार दवा चलने तक दिलवाना है। टीबी रोगी दवा के साथ पौष्टिक आहार खाकर शीघ्र ही टीबी रोग से मुक्ति पा सकता है। सीएमओ द्वारा टीबी कर्मियों के कार्यो की प्रशंसा की गयी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि कोई भी टीबी रोगी दवा बीच में न छोड़े नही तो यह घातक हो सकता है।अतः चिकित्सक की सलाह पर ही दवा बंद करे। दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली देना अत्यंत ही पुण्य का कार्य है।उन्होंने ने कहा कि जो भी मरीज गोद लिये गये है उन्हें दवा चलने प्रतिमाह पोषण की पोटली दी जायेगी। कार्यक्रम के अंत में एसटीएस राजीव राय द्वारा आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस दौरान डॉ प्रशांत मिश्र,डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ सुनील कुमार निषाद,डॉ विजय प्रकाश यादव,अनिल मणि, सुबोध उपाध्याय,गुलाब प्रजापति, बृजनारायण राव,अभय सिंह,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,राजकुमार चौधरी,लाल साहब सिंह,विश्वामित्र गुप्त,देवेंद्र सिंह,अरविंद दुबे,मुनीब अहमद,सन्तोष कुमार आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में आज सीएचसी के अंर्तगत सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर भी एकीकृत निःक्षय दिवस मनाया गया। जहाँ सीएचओ द्वारा ओपीडी के दस प्रतिशत मरीजों के बलगम जांच हेतु रेफर किया गया व सभी डेटा को ई कवच पोर्टल पर अंकित किया गया।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…