News Addaa WhatsApp Group

हाटा: शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 26, 2023  |  7:04 PM

716 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिक्षक एमएलसी ने किया मूल्यांकन केंद्र का दौरा

हाटा/कुशीनगर। गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने रविवार को नगर के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। विधायक के पहुंचने पर प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने एमएलसी त्रिपाठी का विद्यालय परिसर में स्वागत किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

शिक्षकों ने विधायक को फूल मालाओं से लाद दिया और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। शिक्षक विधायक ने इसके पहले कुशीनगर के बुद्ध इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र का भी दौरा किया। विधायक ने शिक्षकों से शिक्षा जगत की समस्याओं पर चर्चा की और एकजुटता का आह्वान किया। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को विधायक से साझा किया। शिक्षकों ने मूल्यांकन पारिश्रमिक बकाया की शिकायत की तो एमएलसी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल दूरभाष पर बात की। जिलामंत्री दूबे को निर्देशित किया कि ग्रांट की स्थिति पता करके सूचित करें। यदि ग्रांट का अभाव होगा तो तत्काल निर्गत कराया जाएगा।

इस दौरान कोषाध्यक्ष अमित नाथ तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, राजेश मणि, उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद वर्मा, डीएस मिश्र, अवनीश कुशवाहा, जिला संयुक्त मंत्री गजेंद्र सिंह, सत्येन्द्र उपाध्याय, उदयराज शुक्ल, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking