News Addaa WhatsApp Group

हाटा: कार्यशाला में शिक्षकों को बताई गई दक्षता बढ़ाने की तकनीक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 10, 2022  |  5:31 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कार्यशाला में शिक्षकों को बताई गई दक्षता बढ़ाने की तकनीक

हाटा/कुशीनगर।ज़िले के सीबीएसई से सम्बद्ध विद्यालयों के शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के लिए कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा तकनीक बताई गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

नगरपालिका के गोपालपुर विरैचा में स्थित मैप पब्लिक स्कूल में शनिवार को लाइफ स्किल विषय पर आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के100 प्रधानाचार्य एवम् शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में नयी शिक्षा नीति 2020के अंतर्गत निर्धारित व्यवस्थाओं पर दक्षता पर काफी विस्तार से व्याख्यान दिया गया। रिसोर्स पर्सन आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हुमा वसीम ने नयी शिक्षा नीति के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन एवम् बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए बहुत ही बारीकी से समझाया।

रिसोर्स पर्सन राजश्री मिश्रा प्रधानाचार्या जी एम एकेडमी गोरखपुर ने विषय को आसान तरीके से छात्रों को समझने के बारे में बताया और पाठ्यक्रम को सरलता से पढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी दी। किसी भी विषय को सरलता से पढ़ाने के लिए जानकारी भी दिया और कहा कि छात्रों में पढ़ने और समझने की अभिरुचि पैदा कर पाठ्यक्रम को सरलता से प्रस्तुत किया जा सकता है। श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के सप्रो मोहन पाण्डेय ने नयी शिक्षा नीति को उत्तम बताया और कहा कि इस नीति में निर्धारित पाठ्यक्रम से शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और देश में शिक्षा की व्यवस्था मजबूत होगी।

इस दौरान मैप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवम् कार्यशाला संयोजक राहुल तिवारी ने भी नयी शिक्षा नीति के संदर्भ में दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि शिक्षकों की कार्य कुशलता से ही शैक्षिक गुणवत्ता उन्नत होगी अमित कुमार गुप्ता , डा० सुनील कुमार पांडेय , रवींद्र यादव दिनेश्वर कुमार , ग़याशुद्दीन एवं शम्श तबरेज़ आदि लगभग १०० शिक्षक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking