News Addaa WhatsApp Group

हाटा: तहसीलदार द्वारा 46 वर्ष पुराने भूमि प्रकरण का तहसीलदार ने किया निस्तारण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 24, 2023  |  7:00 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तहसीलदार द्वारा 46 वर्ष पुराने भूमि प्रकरण का तहसीलदार ने किया निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में “प्रशासन चला जनता के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत हाटा तहसील के ग्राम-देवकली में गाटा संख्या 345/0.073 चकमार्ग की भूमि का सीमांकन हाटा तहसीलदार धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा पुलिस टीम के साथ ग्राम प्रधान एंव चकमार्ग के अगल बगल के भूमिधारों एंव ग्रामीणों की उपस्थिति में चकमार्ग के दोनों तरफ पक्का चिन्ह लगवा कर चकमार्ग को ग्राम प्रधान से जल्द से जल्द मिट्टी भराई का कार्य करने को कहा गया जिससे कश्तकारों को खेतों में आने-जाने की सुविधा सुझाव रूप से हो सके। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए पैमाइस से संतुष्ट होकर अपनाअपना हस्ताक्षर किए और प्रशाशन की प्रशंसा करते हुए कहे कि वास्तव में “प्रशासन चला जनता के द्वार” कार्यक्रम से आम लोगों के लंबित पड़ी समस्याओं का समाधान हो रहा है।

इस दौरान तहसीलदार हाटा ,नायब तहसीलदार आशीष रंजन, राजस्व निरीक्षक रामायन प्रसाद लेखपाल सचिन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीवन मिश्र,प्रदीप गुप्ता, रामेन्द्र तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, हृदयानन्द राकेश श्रीवास्तव ,रंजू यादव, श्यामचन्द, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking