हाटा/कुशीनगर । बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने देर शाम हाटा के वार्ड एक बाघनाथ में सिंचाई विभाग की कॉलोनी से देवरिया रोड से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाये जाने हेतु व हाटा विकास खण्ड के गांव सिंघना मे नगरपालिका द्वारा बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लैंड का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सिंचाई डाक बंगला व कालोनी के समीप से सीधे देवरिया रोड को फोरलेन से जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।और संपर्क मार्ग बनने में आ रही कठिनाइयों को बड़ी गहनता से जांच कर अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने हाटा विकास खण्ड के गांव सिंघना मे प्रस्तावित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट निर्माण हेतु लैंड का निरीक्षण किया।
उक्त छ एकड़ जमीन हाटा नगरपालिका के नाम हो चुकी है।तथा नगर पालिका द्वारा उक्त जमीन की बाउंड्री हेतु निर्माण कार्य शुरू हो गया है शीघ्र सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण सीएंडडीएस द्वारा किया जाएगा।इस दौरान एडीएम देवी दयाल एसडीएम वरुण पांडेय,ईओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…