News Addaa WhatsApp Group

हाटा: प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 7, 2023  |  6:32 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे
हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक परिसर में  शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2022.23 के 12 महिला व पुरुष लाभार्थियों को  प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव द्वारा  आवास की चाबी और प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि भाजपा सरकार में  कोई भी नागरिक आवास से वंचित नही रहेगा।
हर परिवार को आवास देने के लिए सरकार  संकल्पित है। खंड विकास अधिकारी कृष्णा चतुर्वेदी ने कहा कि अब गांवो को भी शहर की तरह विकसित किया जा रहा है।अमृत सरोवर,पार्क स्टेडियम आदि सुविधाएं  गांवो को मिलने से अब गाव भी विकास मे पीछे नही है।। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के  लाभार्थी सुनील,ईश्वर,,प्रमोद,ममता,शीला सहित 12 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गयी। आवास  पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से  खिल उठे ।  ब्लाक सभागार मे लगे प्रोजेक्टर पर लाभार्थियों. ने प्रधानमंत्री का भाषण भी सुना । कार्यक्रम का संचालन  पंचायत सचिव रितेश सिंह  ने किया।
इस अवसर पर किशन राय,एडीओ एजी जनार्दन राय, अरविंद राय, मनोज शुक्ल,ग्राम प्रधान विजय राय,अवनीश जायसवाल,इसरार अहमद,प्रधान प्रतिनिधि फागू निषाद,सुरेंद्र सिंह, पवन तिवारी,विनोद कुमार मृत्युंजय मिश्र,ब्रजेश राव,क्षेत्र पंचायत सदस्य,शिशिर पांडेय, ,कमलेश ओझा, मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

आज की हॉट खबर- रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत,...

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking