हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 13 स्वामी विवेकानंद नगर स्थित दुर्गा मंदिर के बगल प्राथमिक विद्यालय के नाम से एक एकड़ जमीन को आधा दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।
जिसकी शिकायत लोगों ने एसडीएम व नगरपालिका को लिखित रूप से शिकायत किया था। जिसको संज्ञान में लेकर शुक्रवार को एसडीएम वरुण कुमार पांडेय नगर पालिका ईओ अजय कुमार सिंह व राजस्व टीम को लेकर उक्त भूमि पर पहुंच अवैध कब्जा हटवाया। तत्पश्चात नगर पालिका व राजस्व टीम ने विद्यालय की जमीन की पैमाईश कर पिलर लगाया।
वहीं एसडीएम ने उपस्थित लोगों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न किया जाए यदि कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान लेखपाल संजीवन मिश्र, रामेंद्र तिवारी, प्रदीप गुप्ता, हृदयानंद वर्मा सहित नपा कर्मी व पुलिस मौजूद रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…