News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 20, 2024  |  8:01 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
  • न्याय नहीं मिला तो कुनबे के साथ पिडीत परिवार करेगा आमरण अनशन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलुआ रामपुर श्रीपाल निवासिनी एक पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है l पीड़िता महिला ने पत्रक में कहीं है कि अगर न्याय नहीँ मिला तो वह पुरे परिवार के साथ आमरण अनशन करेगी l

आज की हॉट खबर- “मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस...

मुख्यमंत्री को दिए पत्रक में पीड़िता गीता देवी पत्नी शिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा है कि मेरे पति सीधे साधे व्यक्ति है, जो पूजा पाठ कराकर परिवार का खर्च चलाते है l हाटा नगरपालिका क्षेत्र के निवासी व सभासद प्रतिनिधि हरिनाथ सिंह मेरे दूर के पट्टीदार आशीष उपाध्याय व ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी बलुआ रामपुर श्रींपाल, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं l मेरे पति को बहला- फुसला व डरा -धमका कर चार एकड़ जमीन मामुली रुपये देकर बैनामा करा लिए हैं l बाकी 80 लाख रुपया मांगने पर मेरे पति को उक्त लोग डराते हुए परिवार सहित सभी को जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले माह दस जून 2024 को बाकी रूपये की मांग किया गया तो रात्रि में लाठी डंडे से लैश होकर मेरे दरवाज़े पर आये और मेरे पति को तलाशने लगे l मेरे पति उस समय घर पर नहीं थे, फिर वे व उनके सहयोगी गाड़ी से उतर कर घर में घुस कर माँ -बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में मौजूद मेरी दोनों लड़कियों से बद सलुकी करते हुए टीशर्ट फाड़ दिए व घसीट ने लगे l बचाव के दौरान मेरे छोटे लड़के को भी राड से मारने लगे l ज़ब मैं अपने लड़के को बचाने गयी तो मुझे भी सभी मिलकर मारे पीटे l पीड़िता ने घटना के बाद अगले दिन अपने व बच्चों के चोटों का मेडिकल कराकर कोतवाली गयी और प्रार्थना पत्र दी, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर सीओ कसया व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र दी, लेकिन वहाँ से भी कोई न्याय नहीं मिला ।

पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है कि दोषियों पर कार्रवाई करते हुये बाकी रुपये दिलाया जाय l पीड़िता ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के अंदर दोषियों पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर पुरे परिवार के साथ आमरण अंशन करुँगी। जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी l

संबंधित खबरें
पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव
पंचायत चुनाव में दावेदारी से आगे आए युवा:अभय प्रताप राव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। रामकोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में धीरज पाण्डेय के आवास पर…

केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking