सुकरौली/कुशीनगर। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद हर क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामो की होने वाली चर्चा पर अब विराम लग गया है।लगभग सभी पार्टी गठबंधनों ने अपनी पार्टी के तरफ से प्रत्याशियो की घोषणा कर दी है।सबसे पहले आम आदमी पार्टी से मोनिका तिवारी,बहुजन समाज पार्टी से शिवांग सिंह, कांग्रेस पार्टी से अमरेन्द्र प्रताप मल्ल,भारतीय जनता पार्टी से मोहन वर्मा,समाजवादी पार्टी से रणविजय सिंह तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में रविश सिंह सहित अन्य प्रत्याशी विधानसभा हाटा से नामांकन करेंगे। अब घोषित प्रत्याशी के बाद मतदाताओं की बारी है कि वह किस प्रत्याशी को वोट देकर जनाधार देगी।कयास तो केवल समर्थको द्वारा लगाया जा रहा है लेकिन असल फैसला तो आप जनता को करना है कि वह किसे अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएंगे।
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…