हाटा/कुशीनगर। प्रतिवर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी रोग मनाया जाता है। क्योंकि 24 मार्च को ही टीबी बीमारी के जीवाणु की खोज हुयी थी। शासन से मिले निर्देशानुसार स्कूल जागरूकता बैठक आयोजित कर बच्चों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में बुधवार को टीबी यूनिट हाटा के पर्यवेक्षको द्वारा नगरपालिका में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में बैठक आयोजित कर शिक्षिकाओं व छात्राओं को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुई वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधामनंत्री जी का 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना है जो हम सभी के भागीदारी से ही साकार हो सकता है। डॉ मिश्र ने कहा कि जनजागरूकता से ही जीतेंगे टीबी के खिलाफ जंग क्योंकि टीबी बीमारी को लेकर समाज में जो भ्रंतिया विद्यमान है उसे जागरूकता के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। टीबी रोग का शतप्रतिशत उपचार सम्भव है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से पीड़ित व्यक्ति निर्धारित दवाओं का कोर्स पूर्ण उपचार व प्रोटीनयुक्त आहार लेकर पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है।
वरिष्ठ क्षयरोग उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार राय ने कहा कि जिन व्यक्तियों के अंदर टीबी रोग के लक्षण जैसे-दो सप्ताह से खाँसी, बलगम,शाम को बुखार,वजन कम होना,भूख न लगना,बलगम के साथ खून आना दिखे उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करे ताकि उनका निःशुल्क जाँच व उपचार समय से शुरु किया जा सके। जिससे वह व्यक्ति समाज मे किसी और को रोग न फैलाये और उपचार पूर्ण कर शीघ्र स्वस्थ हो जाये।
प्रयोगशाला सहायक सतीश सिंह ने कहा कि बलगम वाली खाँसी टीबी रोग का एक प्रमुख लक्षण है। अतः जिन व्यक्तियों को बलगम आता हो वह शीघ्र जाँच कराकर उपचार शुरू करे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से प्रश्रोत्तरी भी किया गया। टीबी हारेगा भारत जीतेगा के नारे भी लगवाये गये तथा टीबी मुक्त भारत मे सहयोग हेतु शपथ भी दिलवाया गया।
कार्यक्रम में आये आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुई प्रभारी वार्डेन नीतू शर्मा ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान शिक्षिका रत्ना कुमारी,रूबी,वन्दना मिश्रा,शिक्षक शत्रुध्न सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…