हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में बीती रात हाटा देवरिया मार्ग पर स्थित बंद घर के दरवाजे का मुख्य ताला तोड अज्ञात चोरो ने किया चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।
शनिवार को रामपुर बुजुर्ग निवासी लियाकत ने देरशाम थाने में तहरीर देकर बताया कि हमारे चेचेरे भाई बिस्मिल्लाह पुत्र सरदार रोजी रोटी के चलते पुरे परिवार सहित बाम्बे में रहते हैं। शुक्रवार की रात में उनके घर के मुख्य दरवाजे को तोड अज्ञात चोर उनका सामान उठा ले गये है।घर के अंदर चार बडे बक्से का ताला तोड कर उसमें सामान को बिखेर दिए हैं साथ ही उसमें रक्खे बर्तन भी उठा ले गये है।अब ए कहना मुश्किल है कितने का चोरी हुआ है।
यह बात गृह स्वामी ही बता सकता है कि चोरी कितने का हुआ है।बगलगीर लियाकत ने शनिवार दोपहर देखा कि मुख्य दरवाजे का कुंडी लटक रहा है और अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर सामान बिखरा मिला और इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा मय टीम ने घटनास्थल का मुवायना किया। देरशाम लियाकत ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…