हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन सड़क पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे एक की मौत हो गई तथा दुसरा किनारे जा गिरा जिससे उसे हल्की चोंट आई।
मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे नगर के वार्ड नं 23 बाजार खास निवासी माजिद पुत्र शदरे आलम उम्र 22 वर्ष अपने एक मित्र के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ निकले जहां वापस आते समय ढाढा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को कुचल फरार हो गया। जिससे माजिद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुसरा किनारे जा गिरा जिससे उसे हल्की चोंट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक माजिद दो भाइयों में सबसे छोटा था।अभी वह अविवाहित था।वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था उसकी पांच बहनें हैं।
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…
वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…