News Addaa WhatsApp Group

हाटा: बस से बैंग लेकर भाग रहे उच्चको को बस में सवार युवक युवती ने दौड़ाकर पकड़ा,पुलिस को किया सुपुर्द

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 13, 2023  |  7:14 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बस से बैंग लेकर भाग रहे उच्चको को बस में सवार युवक युवती ने दौड़ाकर पकड़ा,पुलिस को किया सुपुर्द

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर के गोरखपुर चौराहे पर कसया से गोरखपुर जा रहे बस में सवार चार पांच उच्चको ने महिला का बैग लेकर फरार हो गये। जहां बस में सवार एक युवक व युवती बस से उतर कर मौके से एक उच्चके को दौड़ाकर पकड कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वही अन्य उच्चके के साथी भाग निकले।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

बुधवार को दोपहर बाद कसया से बस से गोरखपुर जा रही बस अभी हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे के फोरलेन सड़क पर सवारी उतारने के लिए रुकी। उसी बस में सवार चार पांच की संख्या में उच्चके एक महिला यात्री का बैग लेकर भागने लगे। महिला अपनी बैंग युवकों हाथ में देखकर चिल्लानें लगीं। बस में सवार एक युवक और युवती तुरंत उन उच्चकों को दौडाने लगे जहां एक को पकड़ लिया और चार अन्य भागने में सफल रहे और बैग यात्री को सुपुर्द कर दिया।इसी दौरान मौके पर भीड जुट गयी और मौके पर पहुची पुलिस ने पकडे गये एक युवक को हिरासत में ले लिया जो जनपद मुरादाबाद का रहने वाला बताया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य उच्चकों की पहचान के लिए पकड़े गए युवक से पुछताछ कर रही है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेने की कोशिश की गयी फोन बजता रहा लेकिन फोन नहीं उठा।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking