हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नगर के बस स्टेशन के पास बने एन एच 28 के फ्लाई ओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर ठेले से टकरा जाने के कारण बाइक सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी रंजय कुमार पुत्र राम प्रसाद उम्र 25 वर्ष जो अपने ही गांव के लालबहादुर पुत्र लखन उम्र 35 वर्ष को बाइक पर बैठाकर फ्लाई ओवर से होते हुए अपने गांव जा रहा था कि उक्त स्थान पर बाइक अनियंत्रित होकर ठेला से टकरा गयी जिससे उक्त दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी हाटा भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…