News Addaa WhatsApp Group

हाटा: ग्रापए के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए उपेंद्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 25, 2024  |  4:45 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ग्रापए के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए उपेंद्र

हाटा/कुशीनगर । नगर स्थित श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हाटा तहसील इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

बैठक में सर्वसम्मत से उपेंद्र तिवारी को अध्यक्ष व अजय मिश्र को महामंत्री चुना गया। बैठक में ग्रापए के मंडल उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार लालसाहब राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता दुरुह कार्य है। ग्रापए एक ऐसा संगठन है जो 1984 से ग्रामीण पत्रकारों के हित में लड़ाई लड़ रहा है। पूर्व तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही सभी का सम्मान बढ़ता है सभी सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। बैठक को वरिष्ठ पत्रकार मोहन पांडेय, पारसनाथ पांडे, विद्यासागर सिंह आदि ने मी संबोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इस दौरान बृजभूषण मिश्र, श्याम नारायण तिवारी ,बृजेश शुक्ल, गौतम मुनि तिवारी, श्री राम कुशवाहा, मनोज यादव ,वेद प्रकाश मिश्र, राकेश यादव ,ब्रजकिशोर गिरी, संजय तिवारी, अजय कुमार उपाध्याय, रणजीत सिंह ,तबरेज अहमद ,जगदीश सिंह आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध
रजिस्ट्री कार्यालय अन्यत्र जाने की सूचना पर अधिवक्ता नाराज,किया विरोध

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर स्थित उप कोषागार भवन में लगभग एक दशक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking