हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के गाव पोखरभिंडा में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला के अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है वही इसके बाद भी गांव खुले में शौच मुक्त नही हो पा रहा है जो बहुत अफसोस जनक है।ग्राम प्रधान ने आगे कहा कि अपना गांव ओडीएफ में चयनित किया गया है।इस बैठक के दौरान जिन ग्रामीणों का शौचालय नहीं बना है उसे बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा जिससे किसी ग्रामीण को खुले में शौच हेतू नहीं जाना पड़ेगा।खुले में शौच मुक्त करने के लिए ग्रामीणों को जागरूकत की आवश्यकता है।जब तक ग्रामीण खुद जागरूक होकर अपने गांवों को स्वच्छ रखने का संकल्प नहीं लेंगे तब तक प्रशासन व सरकार द्वारा इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपने घरों में शौचालय निर्माण कराने तथा तथा दुसरे लोगो को प्रेरित करने का आह्वान किया।इस दौरान ग्रामीणों ने खुले में शौच मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लाल बचन तिवारी,छोटू तिवारी मोतीलाल गौड अरुण पांडेय उस्मान अंसारी, मुस्तकिम अंसारी प्रदीप शर्मा गंगा प्रसाद,गोबरी सिंह तबरुननिशा,फातिमा अंसारी,रिंकी यादव,गीता गुप्ता,शालू तिवारी, अमरनाथ,संजू कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…