Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका
Advertisement

सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Nov 20, 2026, 1:00 PM IST • अब तक 21 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ चोर अब घरों में घुसकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं कि लोग अपने ही घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और इत्मीनान से नगदी व कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। महज तीन दिन के भीतर इसी थाना क्षेत्र में चोरी की दूसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, लगातार हो रही वारदातों ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम दुमही निवासी राहुल तिवारी पुत्र चिरंजीवी तिवारी के घर को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। बताया जाता है कि परिवार के सदस्य अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि अंदर सो रहे परिजन बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोरों ने घर में रखे सूटकेस और पेटियों को खंगाल डाला। चोर करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण लेकर आसानी से फरार हो गए।

Advertisement

सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। घर में बिखरे सामान और खाली पड़े सूटकेस-पेटियों को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेवरही थाना पुलिस और डायल-112 की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में महज तीन दिन पहले भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक घरों को निशाना बना रहे हैं, तो रात के समय पुलिस की गश्ती व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है?

लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की रात्रि निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। अब देखना यह है कि सेवरही पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों तक पहुंचने में कितनी तत्परता दिखाती है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi