News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पीड़ित महिलाओं के लिए रामबाण बना महिला हेल्प डेस्क

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 24, 2021  |  10:24 AM

1,037 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पीड़ित महिलाओं के लिए रामबाण बना महिला हेल्प डेस्क

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | स्थानीय कोतवाली परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पीडित महिलाओं के लिए वरदान व रामबाण साबित हो रहा है।यहा महिलाए अपनी समस्या निडर होकर महिला अधिकारियों को बताती हैं,साथ ही उनका निस्तारण भी कुछ समय में ही हो जाता है।

महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा व पति पत्नी के आपसी मनमुटाव के विवाद के आ रहे हैं। शासन के निर्देश पर संचालित हो रहा यह महिला हेल्प डेस्क में आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त रहते हैं साथ ही शिकायत मिलते ही सम्बंधित दरोगा को तत्काल मामला अवगत करा दिया जाता है जिससे वह तत्काल मौके पर जाकर पीडित की समस्याओ का निस्तारण कर न्याय दिला दिया जाता है।हाटा में तैनात महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अर्चना दूबे व पूजा पांडेय ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले मामले घरेलू विबाद के आते हैं अधिकांशतः जिसमें पति पत्नी के आपसी मनमुटाव,के आ रहे हैं जबकि बिशेष गम्भीर मामले नहीं आते हैं विशेष तौर पर ज्यादातर मामले पति पत्नी के झगडे के होते हैं, उन्होंने बताया कि हम पारिवारिक मामलों पर फोकस करते हैं क्योंकि उनमें समझौता का स्कोप ज्यादा होता है हम अक्सर ये झगडे सुलझा भी देते हैं ऐसा कम ही होता है कि पारिवारिक विवाद का निपटारा न हो।बता दे कि महिला उत्पीडन मामले में तत्काल कार्यवाही करने के उद्देश्य से शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।जब से शासन ने महिलाओं के के समस्या के निस्तारण के लिए यह हेल्प डेस्क स्थापित किया है तब से महिलाओं के समस्याओं के लिए बरदान के साथ ही रामबाण साबित हो रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक, के देखरेख तथा मार्ग निर्देशन व मार्गदर्शन से अधिकतर पारिवारिक मामलों का निपटारा प्रत्येक दिवस में कराया जाता है और महिलाए आसानी से अपनी बातों को रखती हैं जिससे उनकी समस्याओ का त्वरित समाधान हो जाता है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking