News Addaa WhatsApp Group

सीएचसी फाजिलनगर परिसर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक व सीएमओ द्वारा फीता काट कर किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2023  |  6:33 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएचसी फाजिलनगर परिसर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक व सीएमओ द्वारा फीता काट कर किया गया
  • स्वास्थ्य सेवा को आम जन तक पहुंचाना शासन का लक्ष्य – विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिकता-सुरेश पटारिया

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर के परिसर में रविवार को स्वास्थ्य मेले का उदघाटन विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, सीएमओ डॉ.सुरेश पटारिया द्वारा फीता काटकर किया गया । इस दौरान विधायक श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को आम जनता तक पहुंचाना शासन का लक्ष्य है।आयुष्मान भवः योजना शासन की इसी मंशा की देन है। आयुष्मान कार्ड ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में युगांतकारी परिवर्तन की है। इससे गरीबों को इलाज में राहत मिली है। सीएमओ ने कहा कि सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य कर्मियों की प्राथमिकता है,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

उन्होंने कहा कि अप आप एक एप को डाउन लोड कर स्वम् भी आयुष्मान कार्ड बना सकते है। अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति नाथ जायसवाल, राधेश्याम पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। स्वास्थ्य मेले में वरिष्ठ डाक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में डॉ साजिद हुसैन, डॉ. अराफात, डॉ. शैलजा की चार सदस्यीय टीम ने 132मारीजों का स्वास्थ्य जांच कियाl इस दौरान अस्पताल के समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें l

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking