News Addaa WhatsApp Group

हीरा छपरा: शाट सर्किट से सीएसपी सेंटर सह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लगभग दो लाख के सामानों की क्षति

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 21, 2025  |  11:35 AM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हीरा छपरा: शाट सर्किट से सीएसपी सेंटर सह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लगभग दो लाख के सामानों की क्षति
  • दीपावली की सायं दुकान में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक सहित स्टेशनरी, लैपटॉप, कैमरा जलकर राख 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के हीरा छपरा तिराहे पर दीपावली की सायं सोमवार को बिजली की शाट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लग गई, जानकारी होने पर जब तक लोग बुझाने पहुंचते दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया इससे दुकानदार के समक्ष रोज़ी- रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

ग्राम पंचायत चतुर छपरा निवासी वसिन्द्र कुशवाहा की हीरा छपरा तिराहे पर चांदनी फोटो स्टूडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है जहां सीएसपी का भी संचालन होता है। सोमवार को दीपावली की सायं दुकान की साफ- सफाई के बाद दीपक जलाकर शटर बंद कर वह घर चले गए, जहां थोड़ी देर बाद बिजली के शाट सर्किट से दुकान में आग लग गई।

धुएं उठना देख बगल के लोगों को जानकारी हुई तो शोर किया जब-तक दुकानदार और गांव के लोग आग बुझाने के लिए शटर खोलते तब तक अंदर दुकान में रखे फ्रिज, लैपटाप, तीन चार पंखे, कैमरा, बोर्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक सामानों सहित कापी, किताब, स्टेशनरी, दो प्रिंटर, फींगर स्क्रेनर मशीन, छाता, बोर्ड के सामान, तार बिजली के उपकरण सहित दुकान में रैंकों में रखे लगभग 2 लाख रुपए तक के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाया जा सका। जहां एक ओर दुकानदार की जमा पूंजी तहस नहस हो कर नष्ट हो गई वहीं दीपावली की खुशियों के बीच ग्रहण लग गया। क्षेत्रीय लेखपाल बृजनारायण सिंह मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करने के कवायद में जुटे हुए हैं।

ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, बृजेश कुमार, सूरज गुप्ता, राधेश्याम आदि ने घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए तहसील प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking