News Addaa WhatsApp Group Join करें

ये रहा तरयासुजान पुलिस के बीते छः महीने का रिपोर्ट कार्ड, जानिए क्या रहा खास!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 29, 2023  |  4:01 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ये रहा तरयासुजान पुलिस के बीते छः महीने का रिपोर्ट कार्ड, जानिए क्या रहा खास! WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र ने इंस्पेक्टर को किया सम्मानित
  • प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह बोले: हमेशा अपराध जगत से जुड़े लोगो पर चलता रहा चाबुक, गिनाई छः माह की उपलब्धियां

कुशीनगर। एक बहुत ही प्रशिद्ध शायरी है “वर्दी वालो के जीवन का भी अजब फ़साना है, तीर भी चलाना है और परिन्दे को भी बचाना है.” जी ये पंक्तियाँ अचानक हमें उस वक्त याद आ गयी जब तरयासुजान के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह इस साल के बीते छः महीनों का सनसनी खेज घटनाओं के खुलासे के साथ पुलिस की सफलता का रिपोर्ट कार्ड पेस कर रहे थे ।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

आपको बता दे, तरयासुजान थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह ने इस संवाददाता से इस के जनवरी माह से अबतक के कार्यों की एक ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा की मेरे कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ितो की न्याय दिलाने की जी तोड़ कोशिश हो रही है। वही जहा लगातार गुड़वर्क हुए जिस क्रम में आठ अदद चोरी की मोटर साइकिल एक साथ बरामदगी करने के साथ ही साथ सनसनी खेज घटनाओं का खुलासा करने में मेरी टीम पीछे नही रही।

आइए दौड़ते है इंस्पेक्टर के सफलता पर एक नजर!

पिछले वर्ष 18 जुलाई 2022 को थाना तरयासुजान का प्रभार इंस्पेक्टर आर के सिंह के हाथ आई, तभी से अपराध जगत से जुड़े लोगो से दो-दो हाथ करने के आतुर इंस्पेक्टर राजेन्द्र ने अपराध के दुनिया से जुड़े लोगो की कमर तोड़ने में कोई गुंजाइश नहीं किया। वर्ष 2023 में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु किये गये सराहनीय कार्य का विवरण उन्होंने जो प्रस्तुत किया उसके मध्य नजर छः माह के कार्यकाल में अवैध शराब कारोबारियों व तस्करो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही में कुल 58 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 50 अभियोग पंजीकृत कर 682 लीटर देशी शराब, 1556 ली0 अंग्रेजी शराब की बडी बरामदगी की गयी वही अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त हुई दो दो पहिया एवं छः चार पहिया वाहनो को भी जब्त किया गया।

कार्यवाही के क्रम में अवैध तंमचा के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत कुल चार मुकदमा पंजीकृत कर चार अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की गयी एवं उनके कब्जे से कुल चार अवैध तमंचा व आठ जिन्दा कारतूस व चार फायर शुदा कारतूस की बरादमगी की गयी। साथ ही गैंगस्टर एक्ट/NDPS ACT/गोवध अधि0 के तहत की गयी कार्यवाही में कुल चौदह अभियुक्तो के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत चार अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

इसके साथ ही NDPS एक्ट / अवैध मादक पदार्थ के तहत की गयी कार्यवाही के अंर्तगत कुल पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 145 किग्रा अवैध गांजा व 08 किग्रा अवैध स्मैक के साथ साथ तीन वाहनो को जब्त कर बरामदी करते हुए कुल तीन अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही हुई।

जानकारी रहे की कार्यवाही की सिलसिला आगे बढ़ाते हुए गोवध अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही के अन्तर्गत कुल चार अभियोग दर्ज कर कुल 62 गोवंशीय पशुओ को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराने में कामयाबी पाई गई। साथ ही साथ चार अदद बड़े वाहन की बरामदगी करते हुए कुल चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिसमें से तीन अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से तीन अदद अवैध तमंचा व छः अदद जिन्दा कारतूस व तीन अदद फायरशुदा कारतूस की बरामदगी की गयी।

यहां बताना लाजमी होगा की माह जून 2023 में तरयासुजान पुलिस द्वारा जनपद कुशीनगर क्षेत्र से चोरी हुई आठ अदद मोटरसाइकिलो के बरादमगी के साथ साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यहां बताना जरूरी है की इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा इस वर्ष जनपद कुशीनगर में कुख्यात अपराधियो के साथ कुल चार मुठभेड़ में सम्मिलित रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। जिसके मद्दे नजर ‘पर्सनल आफ द मंथ’ के खिताब से पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र रविन्द्र गौड़ द्वारा इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking