News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 9 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 8, 2022  |  6:19 PM

1,070 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 9 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

कुशीनगर । आगामी विधान सभा निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने एवं विधान सभा निर्वाचन- 2022 को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के प्रति शासन एवं प्रशासन की कटिबध्दता तथा आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 9 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी सतत निगरानी की जा रही है तथा अन्य अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने/गुण्डा एक्ट/ जिलाबदर कराने की कार्यवाही प्रचलित है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी व हल्का प्रभारी तथा समस्त बीपीओ को निर्देशित किया गया है कि आगामी विधान सभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित/भौतिक रुप से सत्यापित कर नियमानुसार अधिक से अधिक प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि विधान सभा चुनाव शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाय कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुध्द ऐसी निरोधात्मक कार्यवाही न की जाय।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking