कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास के दिनों में जिले में शराब की बिक्री से 6 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा माना जा रहा है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल बिक्री में करीब 3 करोड़ रुपये की देसी शराब, लगभग 2.5 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब और शेष राजस्व बीयर की दुकानों से आया है। इस बार खास बात यह रही कि अंग्रेजी शराब की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।
आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से अपने गांव लौटे थे। इनमें अंग्रेजी शराब के शौकीनों की संख्या अधिक होने के कारण इसकी मांग बढ़ गई। पहले के वर्षों में त्योहारों के दौरान देसी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा होती थी, लेकिन इस बार ट्रेंड कुछ बदला नजर आया।
अवैध शराब पर सख्ती का असर
विभाग का मानना है कि त्योहार से पहले चलाए गए छापेमारी अभियान, कालाबाजारी पर नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी असर देखने को मिला। इसके चलते ज्यादातर बिक्री लाइसेंसी दुकानों से हुई, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बिहार की राजनीति से दुकानदारों की बढ़ी चिंता
इधर, कुशीनगर में इन दिनों शराब की दुकानों के लाइसेंस नवीनीनीकरण का दौर चल रहा है। इसी बीच बिहार में सरकार बदलने और नई सरकार द्वारा शराबबंदी हटाए जाने की संभावनाओं को लेकर सीमावर्ती इलाकों के दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।
दुकानदारों का कहना है कि वर्तमान में बिहार से बड़ी संख्या में लोग कुशीनगर आकर शराब खरीदते हैं, जिससे खासकर बिहार सीमा से सटी दुकानों की बिक्री अधिक रहती है। यदि बिहार में शराबबंदी समाप्त हो जाती है, तो वहां के लोग अपने ही राज्य में शराब खरीदने लगेंगे, जिससे कुशीनगर की दुकानों की बिक्री प्रभावित हो सकती है।
इसी आशंका के चलते कई दुकानदार लाइसेंस नवीनीकरण और भविष्य की बिक्री को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…