News Addaa WhatsApp Group

01 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2022  |  8:04 AM

497 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आज आपको आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। रोजगार के लिये आपको उचित अवसर मिलेंगे । पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि
आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी । आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी ।

कर्क राशि
आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

सिंह राशि
आज संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है।आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा ।

कन्या राशि
आज रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभहोगा।आज कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से लाभ की प्राप्ति होगी।किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे।

तुला राशि
आज अचानक आपकी मुलाकात किसी मित्र से होगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। लवमेट्स से आज आपके मन-पसंद का उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी ।

धनु राशि
आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ताल-मेल बनाकर रखने की जरूरत है। परिवार में चल रही समस्या का आज समाधान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भगवान के दर्शन करने जायेंगे। आज आपको कोई नया काम सीखने को मिलेगा। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

मकर राशि
आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आज आप किसी से सलाह लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। साथ ही लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आज रुका हुआ कोई घरेलू कार्य भाई की मदद से पूरा हो जायेगा।

कुंभ राशि
आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। आज घर में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना बनी हुयी है।

मीन राशि
आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आज परिवार वालों के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में पहले की अपेक्षा मजबूती आयेगी। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट्स के रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking