News Addaa WhatsApp Group

02 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  8:02 AM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम बना रहेगा। आज आप दोस्तों से बिजनेस के लिये कुछ नये आइडिया लेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ राशि
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनायेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आयेगा। देवी मां की कृपा से आज आपका कोई बड़ा काम से पूरा होगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जूनियर आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के रिश्तों में मिठास आयेगा। माँ शैलपुत्री को लौंग अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत की जरूरत है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने साथ ही अपने घर वालों के सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। दुर्गा जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

सिंह राशि
आज आपको सबके साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाकर रखने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा ऑफर आयेगा। इस राशि के बुक सेलर्स को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। अगर आप घर पर धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। आज आपको अपने कार्य में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। माँ दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, आपके सभी काम सफल होंगे।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माँ शैलपुत्री को खीर का भोग लगाएं, रुके हुये सभी कार्य पुरे होंगे।

वृश्चिक राशि
आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज आपको धन लाभ होने का योग बन रहे है। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, समस्याओं का समाधान मिलेगा।

धनु राशि
आज आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में शामिल होंगे। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव करेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। प्रॉपर्टी लेने का योग बना हुआ है। देवी माँ को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशि
आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने से लोगों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, पारिवारिक संबंधों में मजबूत आयेगी।

कुंभ राशि
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

मीन राशि
आज आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आप आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेटस को गिफ्ट मिलेगा, जिससे रिश्ते में और मजबूती आयेगी। देवी माँ को उबले हुए चने का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking