News Addaa WhatsApp Group

09 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 9, 2022  |  8:06 AM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
09 अप्रैल का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsaddaa के साथ!

मेष राशि
आज अपने लक्ष्य के प्रति आपका दृढ संकल्प बना रहेगा। आप दूसरों को भी अपना काम बेहतर ढंग से पूरा करने का साहस देंगे। आज नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी आपके साभी कार्यों को सफल बनायेंगी। फैशन डिजायनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष राशि
आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। आप अपनी ऊर्जा से निरस चीज में भी जान भरने की क्षमता रखेंगे। माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिलेगा। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। माता महागौरी को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि
मां दुर्गा की कृपा से घर और ऑफिस में तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। जो लोग ग्राफिक्स बनाने का काम करते हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र भविष्य में आगे बढ़ने के लिये किसी नये कोर्स में एडमिशन लेने कि सोचेंगे। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति स्वभाव नरम बनाये रखें, इससे आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। कुछ लोग आपका फायदा उठाना चाहेंगे। ऐसे लोगों से आपको बच के रहना चाहिए। सेहत के प्रति लापरवाही करना आपके लिये अच्छा नहीं होगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। जो लोग किसी नये काम में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, वो फिलहाल इसे टाल दें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि
अपने कार्यों की सफलता के लिये आज नवरात्र के आंठवें दिन धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए। छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य रिश्ते के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगी। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

कन्या राशि
आज कुछ नये लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपके ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई-बहन अपने किसी काम के लिये आपसे सहायता लेनी पड़ेगी। छात्र अपने नये एडमिशन की तैयारियों में बिजी रहेंगे। जिन लोगों ने अपना खुद का प्रोडेक्शन हाउस है, उनके लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

तुला राशि
आज माता महागौरी के आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लवमेट्स एक दूसरे कि भावनाओं कि कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि
आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। आपका कोई काम आज बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा होगा। आपके जीवनसाथी को भी करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी, जिससे आपकी खुशी दुगनी हो जायेगी। कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। मां दुर्गा आपके परिवार में सबके काम सफल बनायेगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नये स्तर पर कामयबी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपका लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि
अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको मुनाफा होगा। बिजनेस पार्टनर आपकी बातों से सहमत होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को जल्द ही कोई बड़ा पद मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने पद की गरिमा को बनाये रखेंगे। लोगों की कही-सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप जीवन में यूं ही आगे बढ़ते जायेंगे। छात्रों को आज तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रुकेंगे।

मकर राशि
आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से फ़ोन पर बात करने का मौका मिलेगा। आपको ये मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए। नवरात्र के शुभ अवसर पर आप घरवालों के साथ किसी नजदीकी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनायेंगे। एडिटर्स के लिये दिन ठीक रहने वाला है। आपको अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए। दूसरों के भरोसे आपके काम में देरी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

कुंभ राशि
आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आयोगी। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आपको अचानक से बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान कराएंगे। जीवनसाथी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिलेगी। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

मीन राशि
आपको अपने किसी काम के लिये परिवार के लोगों से सराहना मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। रूटीन एक्सरसाइज आपको जोडों के दर्द से राहत दिलायेगी। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे। आपको उनकी सलाह बेहद काम आयेगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking